देहरा से सरला शर्मा भी कमलेश ठाकुर की तर्ज पर चुनावी जनसभाओं में भारी भीड़ जुटाने के बावजूद हार चुकी है चुनाव – राणा
डोल भटहेड़ – अमित
पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने देहरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री सूखबिंदर सूखु की पत्नी कमलेश ठाकुर की चुनावी जनसभाओं में एकत्रित भीड़ को देखकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कमलेश ठाकुर की जीत को लेकर आश्वस्त होकर अग्रिम खुशी जाहिर करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज की देहरा विधानसभा पूर्व में कस्वा कोटला के नाम से जब प्रागपुर विधानसभा का कुछ हिस्सा जोड़कर अस्तित्व में थी और कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा सरला शर्मा जोकि कांग्रेस पार्टी की इसी विधानसभा से उमीदवार और मुख्यमंत्री पद की प्रबल दावेदार होते हुए भी भाजपा उम्मीदवार आगया राम से 1982 में चुनाव हार गई थी।
बड़े मजे की बात उस चुनाव में यह रही थी कि हरिपुर सहित कई पंचायतों में चुनावी सभाओं में भारी भीड़ देखने को मिलने के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी के एक्टिव कार्यकर्ताओं की संख्या से भी कम वोट सरला शर्मा को पड़े थे।
अतः कमलेश ठाकुर के चुनाव में भी कुछ कुछ झलकियां सरला शर्मा की तर्ज पर कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार में देखने को मिल रही हैं।
जहां चुनावी जनसभाओं में सरकारी कर्मचारियों सहित आस-पास की पंचायतों के कांग्रेसी कार्यकर्ता हाजरी लगाने के नाम पर भीड़ तो कमलेश ठाकुर और खासकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सूखू को खुश करने केलिए एकत्रित कर रहे हैं।
लेकिन भविष्य में देखने बाली बात यह रहेगी कि क्या यह भीड़ कमलेश ठाकुर को चुनाव जीतने में कारगर साबित होगी या फिर सरला शर्मा की तर्ज पर ही परिणाम के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के बीच देखने को मिलेगी।

