हिमाचल: जबरन शारीरिक संबंध से किया इंकार तो कर दी महिला की हत्या

--Advertisement--

हिमाचल: जबरन शारीरिक संबंध से किया इंकार तो कर दी महिला की हत्या

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल के सोलन शहर के वार्ड नंबर-3 के क्लीन में एक प्रवासी महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि झारखंड की रहने वाली प्रवासी महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की गई थी। इस दौरान पीड़िता ने प्रतिरोध भी किया। हालांकि जांच जारी है, लेकिन बताया जा रहा है कि महिला के विरोध की वजह से ही उसकी हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, 34 साल की मृतक महिला की पहचान झारखंड की रहने वाली सुमन के तौर पर की गई है।घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला के बच्चे स्कूल से घर पहुंचे और उन्होंने अपनी मां को खून से लथपथ देखा। इसे देखते ही बच्चे चिल्लाए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

एक अन्य जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का पति मुकेश हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है, वो शहर में मिस्त्री का काम करता है। मकान मालिक ने मुकेश को फ़ोन पर वारदात की सूचना दी। बताया जा रहा है कि महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है, संभावना है कि चाकू से महिला की हत्या की गई है।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के बोल

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने महिला की हत्या की पुष्टि की है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि घटना कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। एसपी ने कहा कि फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा कि महिला की हत्या कैसे की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...