देहरा से बस लेकर दौलतपुर पहुंचा एचआरटीसी चालक, हार्ट अटैक से मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिंदगी भी एक अजीब पहेली है इसका सफर कब खत्म हो जाए कोई नहीं बता सकता। रोज मीलों सफर करने वाले एचआरटीसी चालक का ऐसा ही कुछ दौलतपुर चौक में हुआ।

बता दे कि जब कांगड़ा जिला का एक ड्राइवर दौलतपुर चौक बस लेकर पहुंचा तो तबीयत खराब होने लगी। आनन फानन में उसे दौलतपुर चौक के सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक संजीव कुमार बढ़हार कांगड़ा का रहना वाला था और एचआरटीसी संसारपुर टैरस डिपो में तैनात था और रोज की तरह बस लेकर देहरा से 3:40 मिनट पर चला व करीब 7:45 मिनट पर दौलतपुर चौक पहुंचने पर उसकी तबीयत खराब होने लगी, जिसके चलते उसे स्थानीय चालकों व परिचालकों द्वारा अस्पताल ले जाया गया और इलाज शुरू करवाया गया। रात्रि करीब 11 बजे संजीव कुमार ने अंतिम सांस ली।

वहीं मौके पर मौजूद डाक्टर सुखविंद्र सिंह ने बताया कि संजीव कुमार को गत रात्रि उसके सहयोगी उल्टी की शिकायत के चलते अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आये थे, चूंकि संजीव कुमार पहले से शुगर और बीपी का मरीज था और उसकी तबीयत भी ठीक हो गई थी लेकिन अचानक हार्ट अटैक आने से संजीव कुमार सर्वाइव नहीं कर पाया और उसकी मृत्यु हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...