पठानकोट में घुस आए दो संदिग्ध आतंकी, हाई अलर्ट

--Advertisement--

पठानकोट – भूपेंद्र सिंह राजू

पंजाब के पठानकोट में दो संदिग्ध आंतकवादियों के घुसने की सूचना पर बुधवार को सीमावर्ती जिलों गुरदासपुर और पठानकोट में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

पुलिस को मंगलवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित कोट भठियां गांव के एक व्यक्ति ने नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि दो नकाबपोश भारी हथियारों से लैस उसके फार्म हाउस में जबरन घुस आए और उसके सिर पर बंदूक तान दी और खाना बनाने को कहा। दोनों आतंकी खाना खाने के बाद पठानकोट के लिए रवाना हो गए।

पठानकोट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुहैल कासिम मीर ने वरिष्ठ अधिकारियों, गुरदासपुर के पुलिस प्रमुख हरीश दियामा और गुरदासपुर जिले के सभी थानेदारों से बैठक की। बैठक के बाद सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सूचना दे दी गई है।

वहीँ दूसरी तरफ मामून छावनी और पठानकोट वायु सेना स्टेशन को भी सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आतंकियों को पकड़ने के लिए गुरदासपुर, धारीवाल, दीनानगर और पठानकोट के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर चेकिंग शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...