चोरों के हौसले बुलंद, महुनाग मंदिर से 2 किलो चांदी के माेहरे ले उड़े चोर

--Advertisement--

चोरों के हौसले बुलंद, महुनाग मंदिर से 2 किलो चांदी के माेहरे ले उड़े चोर

जोगिंद्रनगर/मंडी – अजय सूर्या

जोगिंद्रनगर उपमंडल में पिछले कुछ दिनों से चोरियों का ऐसा दौर चला है जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा। ताज़ा घटनाक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत त्रैंबली के गांव मझेड़ के महुनाग मंदिर में 2 किलो चांदी चोरी होने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मझेड़ में बने देव महुनाग के मंदिर से दो किलो चांदी की मोहरे के ऊपर चोरों ने अपना हाथ साफ किया। चांदी की कीमत 2 लाख से ऊपर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं तथा पुजारी व गांव वालों के ब्यान कलमबद्ध किए हैं।

पुलिस के अनुसार चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ महुनाग देव की मोहरों पर हाथ साफ किया है तथा अन्य सामान वहां बिखरा पड़ा था। पुजारी बालक राम ने बताया कि देव महुनाग के रथ से चांदी की मोहरे लगभग 2 किलो से अधिक के वजन के हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस चौकी बस्सी प्रभारी देशराज के बोल

इस बारे में पुलिस चौकी बस्सी प्रभारी देशराज ने बताया कि पुलिस ने मंदिर का दौरा किया है और लोगों के बयान भी लिए हैं। जिस पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...