दर्दनाक : तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला सड़क क्रॉस कर रहा साढ़े तीन साल का मासूम, मौत

--Advertisement--

तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला सड़क क्रॉस कर रहा साढ़े तीन साल का मासूम,मौत

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की जान चली गई। शाम के वक्त उस समय हादसा  हुआ जब प्रवासी महिला राधा देवी, जो वर्तमान में रबौन में रह रही हैं, अपने दो छोटे बच्चों के साथ भाई राजवीर के क्वार्टर गई थीं।

शाम को वापसी के समय, जब राधा देवी बच्चों के साथ सड़क सोलन से कुमारहट्टी जाने वाली लेन को पार कर रही थीं, तो उनका 3 साल 6 महीने का बेटा अचानक आगे बढ़कर सड़क क्रॉस करने लगा। इसी दौरान सोलन की तरफ से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक ने गाड़ी को लगभग 20 मीटर आगे रोका।

बच्चे का मामा, जो अपनी रेहड़ी पर था, तुरंत बच्चे के पास पहुंचा और देखा कि बच्चे के सिर और नाक से खून बह रहा था। सिर पर गहरी चोट आने के कारण बच्चा मौके पर ही बेहोश हो गया। बच्चे को तुरंत उसी पिकअप में सोलन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे में पिकअप चालक 29 वर्षीय सुनील कुमार, निवासी आईटीआई सोलन, के खिलाफ तेज रफ्तारी, गफलत और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर सड़क पर सावधानी और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व को रेखांकित करती है। दुखद हादसे ने परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...