कुल्लू: 15 साल पहले गायब हो गई थी मूर्ति, अब अचानक मंदिर में हुई प्रकट

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में आदि ब्रह्मा खोखन की मूर्ति 15 साल पहले गायब हो गई थी। बताया जा रहा है कि ये चोरी हो गई थी, लेकिन 15 साल बाद ये मूर्ति मंदिर में ही पाई गई है। अष्टधातु की यह मूर्ति मंदिर में कैसे पहुंची, इसे कौन लेकर आया, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है।

कुल्लू – अजय सूर्या

आराध्य देवता आदि ब्रह्मा खोखन की 15 साल पहले गुम हुई मूर्ति उनके देवालय खोखन में ही मिल गई है। मूर्ति को आदि ब्रह्मा के मंदिर में ही पाया गया। देवता आदि ब्रह्मा की यह मूर्ति अष्टधातु की है।

बताया जा रहा है कि 15 साल पहले यह मूर्ति चोरी हुई थी। इसे देवता के कारकून दैवीय चमत्कार ही मान रहे हैं कि मूर्ति मंदिर में पाई गई। अष्टधातु की यह मूर्ति मंदिर में कैसे पहुंची, इसे कौन लेकर आया, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है।

मूर्ति यहां पर कैसे पहुंची इसको लेकर देवसमाज के लोगों में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मूर्ति का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अष्टधातु की इस मूर्ति को अब देवलुओं ने संभाल कर रख लिया है।

पुजारी हेमराज के बोल

देवता आदि ब्रह्मा के पुजारी हेमराज ने कहा कि 15 साल पहले गुम हुई देवता की अष्टधातु की मूर्ति अब मंदिर में मिली है। बीते रविवार को यह मूर्ति मंदिर में पाई गई। इससे हारियानों में खुशी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...