ठाकुरद्वारा की शिमोना पॉल बनीं लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर, मिलिट्री अस्पताल किया ज्वाइन

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

ठाकुरद्वारा निवासी शिमोना पॉल ने लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर बनकर इलाके और माता-पिता का नाम रोशन किया है। शिमोना ने इसी माह जोधपुर में मिलिट्री अस्पताल में बतौर लेफ्टिनेंट नर्सरी ऑफिसर ज्वाइन कर लिया है।

शिमोना ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई ठाकुरद्वारा के माउंट कार्मेल स्कूल से की है। जमा दो की पढ़ाई सेंट पाल स्कूल पालमपुर और बीएससी नर्सिंग लॉर्ड महावीर नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ से की है। शिमोना पॉल के पिता सुरेश कुमार पेशे से एक व्यवसायी हैं और माता गोल्डी पॉल गृहिणी हैं।

शिमोना पॉल ने कहा कि उन्हें बचपन से ही लोगों की सेवा करने की दिलचस्पी है और अब सपना पूरा हुआ है। सेंट पॉल स्कूल के प्रधानाचार्य रेवरेड वीरेंद्र पाल सिंह ने शिमोना को बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पलक झपकते ही हुआ दर्दनाक हादसा! चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, एक की मौत, 2 घायल

सोलन - रजनीश ठाकुर जिला सोलन के अर्की के भराड़ीघाट के...

ITBP जवानों को मिलेगा पहाड़ी भेड़-बकरी का स्थानीय मांस, किनफेड से हुआ MoU

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज...