चंडीगढ़ एयरपोर्ट घटना के बाद कंगना रनौत की हिमाचल पुलिस से अपील, पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद कंगना ने सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में प्रदेश पुलिस को पत्र लिखा है और सुरक्षा मुहैया करवाने को कहा है।

सांसद कंगना रनौत को अभी कोई सुरक्षा नहीं मिली है। सांसद पद की शपथ लेने के बाद ही सुरक्षा मुहैया करवाई जाती है। निर्धारित नियमों के अनुसार एक सांसद को दो पीएसओ यानी निजी सुरक्षा कर्मी उपलब्ध करवाने का प्रावधान है।

मंडी की सांसद ने प्रदेश पुलिस को पीएसओ उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। अभी कंगना रनौत दिल्ली में हैं और दिल्ली से वापिस लौटने के बाद उन्हें पीएसओ उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि कंगना ने निजी सुरक्षा कर्मी भी रखा हुआ है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव और प्रचार के दौरान भी ये सुरक्षा कर्मी उनके साथ था।

पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल कुमार के बोल

प्रदेश पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि कंगना की तरफ से पत्र आया है जिसमें सुरक्षा मांगी गई है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मामला हुआ है और वहां की पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

बता दे कि बीते दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मंडी सांसद कंगना रनौत के साथ महिला CISF जवान ने बदसलूकी की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई। इसके साथ ही कंगना ने कहा कि महिला CISF जवान ने उनको थप्पड़ भी मारा। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद ही जहां कुछ लोग कंगना के समर्थन में आए तो कुछ महिला CISF जवान के पक्ष में भी उतरे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...