ट्रिपल आईटी संस्थान में माली के पद पर कार्यरत 34 वर्षीय शख्स ने फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

ट्रिपल आईटी संस्थान में माली के पद पर कार्यरत 34 वर्षीय शख्स ने फंदा लगाकर दी जान

ऊना, 7 जून – अमित शर्मा

हरोली उपमंडल के तहत भदसाली गांव में 34 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र रामपाल निवासी भदसाली के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक ट्रिपल आईटी संस्थान में माली का काम करता था। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज किया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता रामपाल ने बताया कि वीरवार देर रात पूरे परिवार ने भोजन किया और भोजन करने के बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए।

शुक्रवार सुबह जब मनीष की माता राकेश देवी पड़ोस के घर में ही दूध देने के लिए जा रही थी, तो इस दौरान उसने घर से करीब कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर अपने बेटे को फंदे से लटकते हुए देखा। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए, वहीं पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों के साथ-साथ आज पड़ोस के लोगों के बयान भी दर्ज किया जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल मृतक के परिजनों ने इस संबंध में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर इस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...