भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कुल्लू द्वारा पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या 

भारत स्काउट्स और गाइड्स जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्या, कल्पना शर्मा ने अपने करकमलों से शिविर का आयोजन किया।

शिविर का उद्देश्य स्काउट्स और गाइड्स को तृतीय सोपान के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिसमें नेतृत्व कौशल, जीवन कौशल और सामाजिक सेवा के महत्वपूर्ण मूल्यों का समावेश है। इस शिविर के माध्यम से प्रतिभागी आत्म निर्भरता और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा ने कहा “यह शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्काउट्स और गाइड्स के प्रशिक्षण से उन्हें जीवन में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व की प्रेरणा मिलेगी।

इस प्रशिक्षण शिविर में जिला कुल्लू 37 स्कूलों के 135 स्काउट्स और 125 गाइड्स भाग ले रहे हैं। इस शिविर में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट्स) मनोहर लाल ठाकुर, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट्स) पंकज गुप्ता, जिला कमिश्नर (एडल्ट रिसोर्स) चंद्रकांता, जिला संगठन आयुक्त (गाइड्स) रीना परमार, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट्स) नारायण देव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट्स) देव ठाकुर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड्स) शांति देवी, सहायक जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट्स) विजय ठाकुर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड्स) अंशुमाला, वरिष्ठ स्काउट मास्टर रूम सिंह, श्याम शर्मा, वेद राम, वरिष्ठ गाइड कैप्टन बंती देवी, राम देई, दुर्गा देवी, चंद्र वती, रजनी तथा रोवर स्काउट लीडर (स्नो लैंड स्काउट्स गाइड्स ओपन ग्रुप कुल्लू) बीजू, सर्विस रोवर अमन, देवेंद्र, सर्विस रेंजर पूजा और हेमलता उपस्थित रहे तथा आने वाले दिनों में इस शिवर अपनी सेवाएँ देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...