HP By-Election Result 2024: कांग्रेस ने 4 सीटों पर किया कब्जा, भाजपा को मिलीं 2 सीटें

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आए नतीजों में कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि भाजपा की झोली में 2 सीटें आईं हैं।

बता दें कि ये सीटें प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस के विधायकाें धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार (भुट्टो), गगरेट से चैतन्य शर्मा व बड़सर विधानसभा क्षेत्र से इंद्र दत्त लखनपाल के भाजपा में शामिल होने के चलते खाली हुईं थीं।

भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए उक्त सभी 6 लोगों को भाजपा की ओर से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव करवाए गए, जिसके लिए 1 जून का मतदान हुआ। आज आए परिणामों में कांग्रेस ने 4 सीटों पर विजय हासिल की है जबकि भाजपा को 2 सीटें मिली हैं।

लाहौल-स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा, गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया, सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह व कुटलैहड़ से विवेक शर्मा (विक्कू) ने जीत हासिल की है। वहीं भाजपा को 2 सीटों (धर्मशाला से सुधीर शर्मा व बड़सर से इंद्र दत्त लखनपान) पर जीत मिली है।

धर्मशाला

 सुधीर शर्मा भाजपा 28066
 देवेंद्र सिंह जग्गी कांग्रेस 22540
 राकेश चौधरीआजाद 10770
 सतीश कुमारआजाद 422
 नोटा —- 482

 

सुजानपुर

 कै. रणजीत सिंह कांग्रेस 29529
 राजेंद्र राणा भाजपा 27089
 रविंद्र सिंह डोगरा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 334
 अनिल राणा आजाद 134
 शेर सिंह आजाद  71
 राजेश कुमार आजाद  46
 नोटा  —–  241

 

लाहौल-स्पीति 

 अनुराधा राणा कांग्रेस 9414
 डॉ. राम लाल मारकंडा आजाद 7454
 रवि ठाकुर भाजपा 3049
 नोटा  —-  76

 

बड़सर

 इंद्र दत्त लखनपाल भाजपा 33086
 सुभाष चंद कांग्रेस 30961
 विशाल शर्मा आजाद  452
 नोटा   —-  323

 

कुटलैहड़

 विवेक शर्मा (विक्कू) कांग्रेस 35728
 देवेंद्र कुमार (भुट्टो) भाजपा 30841
 चंचल सिंह आजाद  290
 राजीव शर्मा आजाद  228
 नोटा  —-  337

 

गगरेट

 राकेश कालिया कांग्रेस 35768
 चैतन्य शर्मा भाजपा 27281
 अमित वशिष्ठ आजाद  570
 अशोक सोंखला आजाद  323
 मनोहर लाल शर्मा आजाद  288
 नोटा   —-  606
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...