हार के बाद विक्रमादित्य सिंह की पहली प्रतिक्रिया, बोले 400 पार वाले 300 भी नहीं पहुंच पाए

--Advertisement--

शिमला, 4 जून – नितिश पठानियां

लोक निर्माण मंत्री मण्डी संसदीय क्षेत्र से रहें कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि हालांकि उन्हें इन चुनावों में सफलता नही मिली पर वह मण्डी संसदीय क्षेत्र के अपने विकास के विजन के प्रति पूरी तरह समर्पित है और उसे हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने उन सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इन चुनावों में उनका भरपूर समर्थन किया। उन्होंने अपनी प्रतितबिधि कंगना रानौत को जीत के लिये शुभकामनाएं भी दी।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू है। उन्होंने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते है और इसे स्वीकार भी। उन्होंने कहा कि वह सदैव मण्डी के लोगों के साथ खड़े रहें है और हमेशा रहेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को पूरी तरह ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा 250 का आंकड़ा भी पार नही कर पा रही है ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने मुखोटे की जगह अटल बिहारी वाजपेयी का मुखोटा लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अब राजनीति के क्या समीकरण बनते है देश का कौन प्रधानमंत्री बनाता है अब यह देखना होगा।

एक प्रश्न के उत्तर में विक्रमादित्य सिंह ने छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस को चार सीटों पर मिली जीत पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने दलबदल व धनबल को नकारते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को मजबूती प्रदान की है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है जो अपना कार्यकाल पूरा करेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...