सोलन के शूलिनी माता मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भजन गाने पर मामला दर्ज

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित प्राचीन शूलिनी माता मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिमामंडन पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 505 (3) व 34 आईपीसी की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया है। ये मुकदमा धार्मिक संस्था (दुरुपयोग निवारण) अधिनियम 1988 के परिधि में आया है।

एसडीएम सोलन की शिकायत पर अभियोग को पंजीकृत किया गया है। शिकायत के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि भाजपा महिला मोर्चा की रश्मिधर सूद व नगर निगम की उप महापौर मीरा आनंद 29 मई की शाम अपनी साथियों के साथ मंदिर परिसर में पहुंची।

इस दौरान राजनीतिक भजन गाने शुरू कर दिए। इससे वो विशेष राजनीतिक दल को फायदा पहुंचा रही थी। शूलिनी माता मंदिर के पुजारी नरेश कुमार व सेवादार पुष्पा मेहता के बयान कलमबद्ध करने के बाद मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि भजन से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें साफ तौर पर जाहिर हो रहा था कि भाजपा समर्थित महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में भजन गाए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...