जिस मंदिर में बेटे के लिए वीरभद्र सिंह ने मांगी थी मन्नत, वहां पहुंचे विक्रमादित्य सिंह

--Advertisement--

जिस मंदिर में जाकर स्व. वीरभद्र सिंह ने पुत्र प्राप्ति के लिए मन्नत मांगी थी, आज उसी मंदिर में जाकर उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने अपने लिए जीत का आशीवार्द मांगा, कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पहुंचे माता शिकारी देवी के दरबार, 11000 फीट पर विराजमान है शिकारी माता

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। भाजपा की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच कांटे का मुकाबला है। विक्रमादित्य सिंह और कंगना में लगातार जुबानी जंग चल रही है।

विक्रमादित्य सिंह मंडी लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए अब प्रसिद्ध शिकारी माता मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने माथा टेका और अपने पिता को याद किया। विक्रमादित्य सिंह ने मंदिर में माथा टेकने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए और बताया कि सन 1988 में मेरे पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यमंत्री माँ शिकारी के दरबार में आए थे और पुत्र प्राप्ति की कामना की थी।

तत्पश्चात उसके फलस्वरूप हमारा जन्म हुआ था। आज चुनावों की बेला के बीच माँ के दरबार में शीश नवाया और विजय रथ पर स्वार होने का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वीरभद्र सिंह यहां पर कई बार आए। साथ ही यहां पर हेलिपेड का भी निर्माण करवाया गया।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि 1988 में उनके पिता ने इसी मंदिर से पुत्र प्राप्ति की मनोकामना मांगी थी और उसके बाद मेरा जन्म हुआ था। वे प्रदेश के पहले सीएम थे जो इस मंदिर में पहुंचे और यहां के विकास को शुरू किया। मां भीमाकाली हमारी कुलदेवी है, लेकिन उसी तरह माता शिकारी देवी के प्रति भी हमारे परिवार की अटूट आस्था है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि माता से उन्होंने जीत का जो आशीवार्द मांगा है, वो हर हाल में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि शिकारी देवी के पर्यटन विकास को और आगे बढ़ाया जाएगा। यहां शांति, सकून और ठंडक के साथ बेशुमार खुबसूरती है जिसे और ज्यादा तरजीह देने की जरूरत है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर हमारे लिए आदरणीय हैं और उनके साथ मिलकर यहां पर विकास किया जाएगा।

प्रियंका गांधी कल करेंगी दो बड़ी रैलियां

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नेत्री प्रियंका गांधी कल मंडी संसदीय क्षेत्र में दो बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। पहली रैली कुल्लू में होगी और दूसरी सुंदरनगर में होगी। लोगों में प्रियंका गांधी को सुनने को लेकर खासा उत्साह रहता है और कल बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उन्हें सुनने के लिए आएंगी।

उन्होंने कहा कि अभी तक उनका जो भी प्रचार रहा, उसमें उन्हें जनता की तरफ से भरपूर समर्थन मिला है। मैंने संकल्प लिया है कि सांसद बनने के बाद मंडी संसदीय सीट की सड़कों पर एक भी बेसहारा गाय नजर नहीं आएंगी। सभी को उचित ठीकाना मुहैया करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाक़ात

हिमख़बर डेस्क  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गुरुवार को...

“हिमाचल को 1500 करोड़ देने के लिए PM मोदी का आभार, लेकिन नुकसान 10 हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ”

शिमला - नितिश पठानियां पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा से...

CIA टीम ने गुप्त सूचना पर गाड़ी से पकड़ा 30.57 चिट्टा, धर्मशाला के 3 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत केंद्रीय खुफिया एजैंसी...