पुलिस व निर्वाचन विभाग की टीम ने कार से पकड़ी चरस की खेप, चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लागू आचार संहिता के बीच अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए तैनान पुलिस व निर्वाचन विभाग द्वारा गठित टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक कार से चरस की खेप बरामद की है। इस मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस व निर्वाचन विभाग द्वारा गठित टीम ने मेन बाजार पपरोला में नाका लगाया हुआ था। मंगलवार सुबह करीब 4.10 बजे एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 1 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई।

बैजनाथ थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर के बोल

बैजनाथ थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस मामले में कार चालक रूप लाल पुत्र आटकु राम निवासी बुलंग, तहसील पधर व जिला मंडी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...