16 – कांगड़ा में लोकसभा चुनाव के लिए दूसरा पूर्वाभ्यास आयोजित

--Advertisement--

सुविधा केन्द्र पर डाक मतपत्र विकल्प वाले मतदान कर्मियों का मतदान शुरू – एआरो एवं एसडीएम कांगड़ा

कांगड़ा – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों को व्यवस्थित तरीके से करवाने के लिए आज विधानसभा क्षेत्र 16- कांगडा के अंतर्गत पॉलिटेक्निक कांगडा में पीओ, पीआरओ, एपीआरओ और सेक्टर ऑफिसर के लिए पूर्वाभ्यास शिविर आयोजित किया गया। यहां विभिन्न मास्टर ट्रेनर के माध्यम से चुनाव बारे सभी तरह की जानकारी चुनाव कर्मियों को दी गई।

आज के इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन एआरो एवं एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल की अध्यक्षता में किया गया।एआरो एवं एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने कहा सभी को चुनाव के महापर्व में योगदान के लिए शुभकामनायें दीं।
उन्होंने कहा चुनाव का विषय बहुत सतर्कता से काम करने का होता है इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें।

उन्होंने सभी पीओ, पीआरओ , एपीआरओ और सेक्टर ऑफिसर को कहा कि रिहर्सल के समय अपनी हर प्रकार की शंकाओं का निवारण करें ताकि किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को चुनाव के दिन किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा चुनाव आयोग के नियमों का पालन करते हुए सभी कार्य करें।

पूर्वाभ्यास में विभिन्न मास्टर ट्रेनर के माध्यम से चुनाव कर्मियों को सारी जानकारी दी गई। द्वितीय पूर्वाभ्यास शिविर के साथ-साथ आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कर्मियों के मतदान करने हेतु रिहर्सल स्थल (राजकीय पॉलिटेक्निक कांगड़ा) में सुविधा केंद्र भी स्थापित किया गया था।

रिहर्सल के उपरांत इस सुविधा केन्द्र में चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं (मतदान कर्मियों) ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना वोट डाला। यह सुविधा ऐसे मतदान कर्मियों को दी गई जिन्होंने डाक मतपत्र का विकल्प चुना था। यह सुविधा केन्द्र 29, 30-05-24 को भी रिहर्सल वाले दिन खोला जाएगा।

ये रहे उपस्थित

आज के इस रिहर्सल कार्यक्रम में एआरो एवं एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल सहित तहसीलदार मोहित रतन, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, नोडल अधिकारी वरुण गुप्ता सहित विभिन्न नोडल अधिकारी, पीओ, पीआरओ, एपीआरओ और सेक्टर ऑफिसर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...