नाबालिगा से चाचा के दोस्त ने किया दुष्कर्म, उपचार के दौरान खुलासा

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस थाना रक्कड़ के तहत एक नाबालिगा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रक्कड़ पंचायत की 16 वर्षीय छात्रा अपनी बुआ के घर ऊना गई थी। इसी दौरान छात्रा को पेट दर्द हुई जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहीं जांच के दौरान नाबालिगा तीन माह की गर्भवती पाई गई। छात्रा से जब इस बारे में पूछा तो उसने आरोपी का नाम बताया।

छात्रा ने बताया कि अक्सर वह व्यक्ति चाचा के घर पर आता रहता था। इस दौरान पिछले कुछ दिनों से डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। इस बारे में परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। बताया जा रहा है कि आरोपी होशियारपुर का रहने वाला है और गगरेट में कार्य करता था।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान पर आरोपी को गगरेट से गिरफ्तार कर रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया है। वहीं पीड़ित नाबालिगा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बयान दर्ज करवाए गए।

थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह के बोल

उधर, थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी के मेडिकल परीक्षण व बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो आदि धाराएं लगा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पौंग बांध विस्थापित परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी एक लाख रुपये तक सहायता

पौंग बांध विस्थापित परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा...