नूरपुर में पकड़ी 12 किलो चरस

--Advertisement--

दुराना – अमित शर्मा

जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस नूरपुर ने 32 मील रानीताल सड़क मार्ग पर दुराना के समीप 12 किलोग्राम चरस की खेप पकड़ी है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने नाकाबन्दी कर रखी थी कि ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली तो 12 किलो 156 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक रमेश कुमार निवासी मंडी के खिलाफ केस दर्ज कर चरस व ऑल्टो कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 32 मील रानीताल सड़क मार्ग पर दुराना के समीप पुल पर नाकाबन्दी के दौरान रमेश कुमार निवासी मंडी से 12 किलो 156 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार व चरस को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। खेप कहां से लाई गई है और किसको सप्लाई की जानी थी इसका पता लगाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...