राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने वालों का होगा कोविड टेस्ट, कल पहुंचेंगी शिमला

--Advertisement--

राष्ट्रपति का 4 मई को शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट है। विभाग ने कुल 12 से अधिक टीमें बनाई हैं।

शिमला – नितिश पठानियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राजधानी शिमला दौरे को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट है। विभाग की एक टीम राष्ट्रपति की स्वास्थ्य जांच करेगी और 24 घंटे उनके साथ रहेगी। उनके स्टाफ की जांच के लिए अलग से टीमें तैयार की हैं। विभाग ने कुल 12 से अधिक टीमें बनाई हैं। राष्ट्रपति से जो भी नेता या अधिकारी मिलने जाएंगे, उनका पहले कोविड टेस्ट (आरटीपीसीआर) होगा।

4 मई को शिमला पहुंचेंगी राष्ट्रपति

सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति जो खाना खाएंगी, विभाग की टीमें उनके खाने से पहले सैंपल लेंगी। मंजूरी देने के बाद ही राष्ट्रपति उनका सेवन कर पाएंगी। इसके अलावा यह प्रोटोकॉल मंदिर के प्रसाद खाने से पहले भी लागू रहेगा। राष्ट्रपति का 4 मई को शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वह छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास में रुकेंगी।

उधर, आईजीएमसी प्रबंधन ने भी व्यवस्था पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि वीआईपी मूवमेंट के चलते दो स्पेशल वार्ड भी रिजर्व में रखे हैं। खुफिया तंत्र और पुलिस के जवानों ने भी वीरवार को अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

इसके अलावा दवाइयां, एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम की शिफ्टों में ड्यूटियां लगाई गई हैं। आईजीएमसी प्रबंधन ने 7 से 8 यूनिट के करीब ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप रिजर्व में रख लिया है।

यह रहेगा शेड्यूल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच मई को कैंचमेंट एरिया कुफरी का दौरान करेंगी। छह मई को केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 7 मई को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दोपहर बाद मालरोड और रिज मैदान में सैर करेंगी। शाम को गेयटी थियेटर में जाने का कार्यक्रम है। आठ को राष्ट्रपति दिल्ली लौटेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...