हिमाचल के थाना में तैनात ASI तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमाचल के थाना में तैनात ASI तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ऊना, 22 अप्रैल – अमित शर्मा

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जिला के हरोली थाना में तैनात एक एएसआई को 3000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों में सफलता हासिल की है। विजिलेंस की टीम ने इस कार्रवाई को डीएसपी विजिलेंस कुलविंदर सिंह की अगुवाई में अंजाम दिया है।

घटना के संबंध में आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दो गुटों में मारपीट की घटना को लेकर समझौता करवाने के लिए इस एएसआई द्वारा एक पक्ष से 3000 रुपये देने की मांग की गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो के थाना ऊना में हरोली उपमंडल के भदसाली गांव के रहने वाले अंकिश कुमार उर्फ मोनू पुत्र रामकुमार राणा ने शिकायत दी थी कि थाना हरोली में उनके और उनके प्रतिवादी पक्ष के बीच मारपीट की घटना को लेकर क्रॉस शिकायतें लंबित चल रही हैं।

इसी मामले में उन्होंने समझौता करने की पेशकश की तो आरोपी सहायक उप निरीक्षक निर्मल पटियाल ने 3000 रुपये की डिमांड कर दी। पुलिस अधिकारी द्वारा पैसे मांगे जाने पर पीड़ित ने स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ऊना को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए प्लान तैयार किया।

विजिलेंस योजना के मुताबिक रविवार रात पीड़ित युवक विजिलेंस द्वारा दिए गए करेंसी नोट लेकर आरोपी एएसआई के पास पहुंचा और उसने वह राशि एएसआई को सुपुर्द भी कर दी। इसके तुरंत बाद विजिलेंस की टीम ने हरोली थाने में पहुंचकर अंकिश कुमार द्वारा एएसआई को दिए गए रुपए भी बरामद किए और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।

डीएसपी विजिलेंस कुलविंदर सिंह के बोल 

डीएसपी विजिलेंस कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विजिलेंस ने आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है, आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...