शरण कॉलेज की छात्राओं ने रैली और पोस्टर के माध्यम से दिया मतदान करने का संदेश

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

मतदान करना लोकतंत्र की जान है इसलिए सभी को चुनाव के महापर्व में मतदान के लिए आगे आना चाहिए इस संदेश को लेकर आज शरण कॉलेज घुरकड़ी की छात्राओं ने हाथों में पोस्टर लेकर एक रैली निकाली।

इस रैली का आयोजन एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल के निर्देशानुसार अनुसार स्वीप नोडल अधिकारी लेखराज ने कालेज प्रशासन, प्रवक्ताओं और छात्राओं के साथ मिलकर किया। रैली से पूर्व शरण कॉलेज की छात्राओं ने मतदान से संबंधित पोस्टर तथा स्लोगन बनाकर मतदान का महत्व बताया।

इसके साथ ही आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोल, समीरपुर और दौलतपुर में भी अध्यापकों और छात्रों ने मतदान जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया और उन्होंने रैली और पेंटिंग के माध्यम से सभी से मतदान करने की अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...