रात को बिस्तर में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति , बंजार के बठाहड़ में हुआ हादसा

--Advertisement--

जिला कुल्लू के बठाहड़ में एक व्यक्ति आग लगने से जिंदा जल गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे की है।

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बठाहड़ में एक व्यक्ति आग लगने से जिंदा जल गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे की है। इसमें बठाहड़ के रहने वाले जीवन लाल (42) की कमरे में बिस्तर में आग लगने से मौत हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

बंजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बंजार अस्पताल लाया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। ग्राम पंचायत मशियर की प्रधान शांता देवी ने कहा कि व्यक्ति की मौत का पता सुबह लगा है। मृतक अपने कमरे में अकेला सोया हुआ था। एसपी कुल्लू डा. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला...