मधुमक्खियों के हमले से व्यक्ति की मौत, चिल्लाता रहा शख्स पर नहीं मिली मदद

--Advertisement--

मधुमक्खियों के अटैक से एक व्यक्ति की मौत, फसल की कटाई के लिए गया था मृतक, मधुमक्खियों के झुंड ने एक साथ किया अटैक

ऊना – अमित शर्मा

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोगों पर मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऊना के पनोह गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई है।

फसल की कटाई करने गया था युवक

मृतक की पहचान नानक चंद के रूप में हुई है। इससे पहले 16 अप्रैल को अंब उपमंडल के पलोह गांव में मधुमक्खियों के हमले में फसल की कटाई कर रहे एक व्यक्ति की मौत (Bee Attack in Himachal) हो गई थी। नानक चंद खेतों में फसल की कटाई के लिए गया था।

मदद के लिए चिल्लाया युवक

वह मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के मुताबिक हमले में मारे गए व्यक्ति पनोह का रहने वाला था। यह हादसा तब हुआ जब किसान कटाई के लिए खेत जा रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...