मंडी संसदीय सीट पर जीत को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, जयराम व कंगना पर साधा निशाना

--Advertisement--

शिमला, 19 अप्रैल – नितिश पठानियां

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शुक्रवार को मंडी संसदीय सीट को लेकर बैठक कर रणनीति बनाई गई। जिसमें मंडी संसदीय सीट के प्रभारी संजय दत्त, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के अलावा मंडी के वर्तमान व पूर्व विधायक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मंडी सीट पर किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाकर बीजेपी को घेरना है इसको लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मंडी संसदीय सीट के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। सरकार के 15 महीने के कार्य को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को उनके अधिकार देने का काम किया है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि का फॉर्म भरने को चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी है। महिलाएं तहसील कल्याण कार्यालय जाकर आवेदन कर सकती हैं जिसके बाद उन्हें इसका लाभ जून से मिलना शुरू हो जाएगा।

वहीं इस दौरान मंडी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कंगना रनौत पर निशाना साधा।  विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर मजबूरी में ओपीएस सपोर्ट कर रहे हैं जबकि अन्य राज्यों में भाजपा ने ओपीएस को बंद करने का काम किया है। जयराम ठाकुर इसको लेकर दोहरा रवैया अपना रहे हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर आरएसएस और वीएचपी से आग्रह किया कि हिमाचल में सनातन संस्कृति को बचाने के लिए अपनी दखल दे। मंडी से भाजपा प्रत्याशी किस खान-पान को बढ़ावा दे रही है इसलिए आरएसएस के संचालक मोहन भागवत इस पर संज्ञान ले कि हिमाचल प्रदेश में किस प्रकार की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। हिमाचल में सनातन धर्म को बचाना आवश्यक हैं।

वहीं बैठक में पहुंची प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्यकर्ताओं को एकजुट करके जल्द ही बची दो लोकसभा सीटों और उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कल शिमला संसदीय सीट को लेकर पार्टी मंथन और रणनीति तैयार करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...