गद्दी छात्र कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा त्रिदिवसीय अभिषेक मेमोरियल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज गद्दी छात्र कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा त्रिदिवसीय अभिषेक मेमोरियल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे बतौर मुख्यातिथि अर्जित सेन पधारे, जो कि वर्तमान समय में SDRF जुन्गा में एसपी पद पर नियुक्त है। उनके साथ विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अजय भरतवंशी और शोधार्थी दिनेश अत्री भी पधारे।

गद्दी छात्र कल्याण संघ हि.प्र. प्रति वर्ष इस खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इस तीन दिवसीय खेल कूद प्रियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, चैस, लूडो, सांप सीढ़ी, कैरम जैसी खेलो का आयोजन किया जाता है। जिससे छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विकास होता है।

मुख्य अतिथि अर्जित सेन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें खेल कूद में आगे अपना भविष्य बनाने की प्रेरणा दी, साथ ही कई सुझाव भी दिए।

खेल कूद प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच हुए। जिसमें पहला मैच सिकरीधार (A) और सिकरीधार (B) के बीच, दूसरा मैच चामुंडा 11 और भटियात 11, तीसरा मैच हॉस्टलर 11 और शिवशक्ति के बीच खेला गया।

पहले मैच में सिकरीधार (a), दूसरे में भटियात और तीसरे में टीम ने शानदार जीत हासिल की। ये प्रतियोगिता अगले दो दिन और चलेगी। जिसमे बाकी टीमें हिस्सा लेंगी तथा वॉलीबॉल के मैच भी खेले जायेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अब महंगी और दोहरी सर्जरी से मिलेगी राहत, अंडे के छिलकों से जुड़ेंगी टूटी हुई हड्डी; NIT हमीरपुर के छात्रों ने खोजा नया इलाज

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने...

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में...

ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में 100 पदों पर भर्ती, 18 अप्रैल को होंगे साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क नाहन के निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र काला अंब की...

17 अप्रैल को सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती, सुबह 11 बजे इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड...