शिमला में शरारती तत्वों ने मचाया कोहराम, कई गाड़ियों में तोड़फोड़

--Advertisement--

शिमला, 18 अप्रैल – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के खलीनी वार्ड के अंर्तगत झंझिड़ी में देर रात शरारती तत्वों ने कोहराम मचाया। इन्होंने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और इनके शीशे तोड़ डाले। शरारती तत्वों ने यहां सड़क किनारे पार्क आधा दर्जन कारों को अपना निशाना बनाया है।

गाड़ियों के शीशे टूटने की भनक मालिकों को सुबह लगी। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना न्यू शिमला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफतीश शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि नशे में धुत लोगों ने यह हरकत की है। झंझिड़ी में सड़क किनारे स्थानीय लोगों ने अपनी गाड़ियां खड़ी की थी।

बुधवार रात को इन गाड़ियों में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। जहां गाड़ियां खड़ी थी उसके पास ही कुछ लोगों के घर भी हैं लेकिन किसी ने शीशे टूटने की आवाज नहीं सुनी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि न्यू शिमला पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में नशे में संलिप्त लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस सभी तथ्यों की बारीकी से छानबीन कर रही है।

उधर, खलीनी वार्ड के पार्षद चमन लाल ने इस घटना की आलोचना करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। चमन लाल ने कहा कि खलीनी क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने की मांग लगातार उठाई जा रही है। इसके लिए

शिमला नगर निगम की तरफ से दो कमरे भी उपलब्ध करवाए गए हैं। लेकिन अभी तक पुलिस चौकी नहीं खोली गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार इस तरह की वारदातें बढ़ रही हैं और पुलिस प्रशासन बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है।उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा बन रहा है। ऐसे में यहां पुलिस चौकी खोलने की नितांत आवश्यकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...