‘वोटर हेल्पलाइन ऐप’ से डिजिटल वोटर स्लिप कर सकते हैं डाउनलोड: डीसी

--Advertisement--

मतदाता सूची में नाम ढूंढना और नाम दर्ज करवाना हुआ आसान, वोटर हेल्पलाइन ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से फ्री में करें डाउनलोड

धर्मशाला 18 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के ‘वोटर हेल्पलाइन ऐप’ से पात्र मतदाता अपनी डिजिटल फोटो वोटर स्लिप भी डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोटर हेल्पलाइन ऐप आम मतदाताओं के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि वोटर हेल्पलाइन ऐप में आम मतदाताओं के लिए कई सुविधाजनक फीचर्स उपलब्ध करवाए गए  हैं।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढना, मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना, मतदाता के विवरण को दुरुस्त करवाना और मतदाता पहचान पत्र को आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लिंक करवाना जैसे महत्वपूर्ण कार्य इस ऐप के माध्यम से घर बैठे ही करवाए जा सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों का विवरण, निर्वाचन प्रक्रिया, चुनाव परिणाम और ईवीएम से संबंधित कई जानकारियां भी इसी ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं। निर्वाचन संबंधी शिकायत भी इस ऐप से की जा सकती है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस ऐप में पुख्ता प्राइवेसी फीचर्स मौजूद हैं और यह यूजर्स की किसी भी प्रकार की जानकारी स्टोर नहीं करता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एनवीएसपी और वोटर हेल्पलाइन ऐप पर भी ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी छूटे लोगों से अपील की है कि वे 4 मई से पहले अपने नाम मतदाता सूचियों दर्ज करवाना सुनिश्चित करें, ताकि वे आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...