फोरलेन निर्माण कार्य से बंद हुए रास्ते, लोगों ने मांगी राहत

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

रैत से पुहाडा तक चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य पर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। फोरलेन के दोनों तरफ बने मकान, दुकानों, जमीन के मालिकों का कहना है कि जो फोरलेन का निर्माण हो रहा है, उसकी ऊंचाई चार से लगभग 10 फीट तक बढ़ रही है।

जिस कारण उनकी जमीन सड़क के लेवल से काफी नीचे रह गई है। जिस कारण उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मकान मालिक अपना वाहन अपने घर तक ले जाने में असमर्थ हैं।

ग्राम वासी राधा पठानिया, राजेश्वर, आशीष, दिनेश, शुभकरण, मेहर सिंह, मणि कुमार, संतोष देवी, सनी कुमार, हंसराज, तमन्ना, हेमराज, प्रकाश चंद, ओम प्रकाश मोगरा, पुष्पा देवी, इन्द्र, प्रदीप, अनुज वलौरीया आदि ने मांग की है कि फोरलेन के दोनों तरफ सर्विस लेन का निर्माण किया जाए ताकि ग्रामवासी प्रभावित न हो।

ग्राम वासियों ने उपायुक्त कांगड़ा से आग्रह किया है कि उनकी समस्या का समाधान शिघर किया जाए ताकि ग्राम वासियों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा के बोल 

उधर, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने शाहपुर में चल रहे फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था और वह प्रभावित भूमि मालिकों से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि फोरलेन के दोनों तरफ सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा ताकि लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास सुरजेवाला के बोल 

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास सुरजेवाला का कहना है कि रैत से पुंहाड़ा तक दोनों तरफ सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा।

उपमंडल दंडाधिकारी करतार चंद के बोल 

उपमंडल शाहपुर के उपमंडल दंडाधिकारी करतार चंद का कहना है कि प्रभावित लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में रक्षाबंधन पर सरकारी छुट्टी, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

रक्षाबंधन के मौके पर हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टी...

चरस के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक...