वार्ड पंच की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस के तहत पंचायत नारी में वार्ड पंच की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सुरजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां पर कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

बीते सोमवार को नारी गांव में एक समारोह चल रहा था। जहां पर सुरजन सिंह और तिलक राज के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। सुरजन सिंह पर आरोप है कि बहसबाजी के दौरान बीच-बचाव में आए वार्ड सदस्य सुरेंद्र सिंह (63) को धक्का दे दिया।

जिस कारण सुरेंद्र सिंह नजदीक रखे गर्म पानी में गिर गया। गर्म पानी में गिरने से वार्ड सदस्य सुरेंद्र सिंह का शरीर काफी झुलस गया। स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य सुरेंद्र सिंह को तुरंत पंजाब के अमृतसर में इलाज को ले गए, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई थी।

डीएसपी देहरा अनिल कुमार के बोल 

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि आरोपी सुरजन सिंह को कोर्ट में पेश किया है। जहां पर कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...