साधू के भेष में दुकान में घुसे दो व्यक्ति, पकड़े तो ऊपरी मंजिल से कूदकर भागे, विडिओ हुआ वायरल

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर उपमंडल के कालू दी राजपुर हट्टी गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल के पास दुकान के अंदर साधू के भेष में आए दो लोग घुस गए। इनके दुकान के भीतर प्रवेश करने का किसी को पता चलता, तब तक यह दुकानों की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए, लेकिन नजर पड़ते ही इन दोनों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।

लोगों ने इनको पकड़ कर यहां बिठाया ही था कि इनमें एक साधू चकमा देकर भाग गया। लोगों ने दूसरे साधू से पूछताछ करनी चाही तो दूसरा भी ऊपरी मंजिल से छलांग कर भाग गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि राजपुर-कालू दी हट्टी के समीप सड़क के बीचोंबीच भाग रहे इन दोनों लोगों को किसी ने पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। दोनों आराम से सड़क के रास्ते भागने में कामयाब हो गए।

एक ने संतरी रंग का चोला तो दूसरे ने सफेद चोला धारण किया था। जो दोनों देखने में बाबा लग रहे थे। इन दोनों को पकड़ने के लिए एक महिला आवाज भी दे रही है, लेकिन इनको किसी ने नहीं पकड़ा। सड़क पर इन दोनों के भागने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पालमपुर में बाबा के भेष में चोर

पुलिस के पास वीडियो तो आई है: थाना प्रभारी

पालमपुर के थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस मामले में किसी की कोई शिकायत तो नहीं आई है, लेकिन पुलिस को वीडियो मिला है। वीडियो के आधार पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन इससे पहले वह दोनों व्यक्ति भाग चुके थे। लोगों को इसकी जल्द सूचना पुलिस को देनी चाहिए थी। ताकि पुलिस उन दोनों को पकड़ पाती। पुलिस वीडियो के आधार पर दोनों की तलाश में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...