सीएम सूक्खू की प्रेस कांफ्रेंस में घुसा कु्त्ता, मंत्रियों के बीच पकड़ने को मची भगदड़, विक्रमादित्य पर मारा झपट्टा; फिर…?

--Advertisement--

विक्रमादित्य सिंह पर कुत्ते ने मारा झपट्टा, बाद में कुत्ते को किया शौचालय में बंद, यह कुत्ता प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का।

शिमला – नितिश पठानियां

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जैसे ही बोलना शुरू किया तो वहां पर कुत्ता आ गया और उसने मंच के सामने लगे मीडिया चैनलों के माइक गिरा दिए।

काफी देर तक कुत्ता इधर-उधर भागता रहा। मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ कुत्ते को पकड़ने लगे लेकिन वह बीच में घुस गया। मंच पर उपस्थित लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कुत्ते को पकड़ने लगे तो उसने उन पर भी झपट्टा मारा।

इस दौरान कुछ देर के लिए प्रेस कॉफ्रेंस रोकनी पड़ी। कुत्ता काफी देर तक वहां पर इधर-उधर भागता रहा। विक्रमादित्य के करीबी भी वहां उपस्थित थे। वे कुत्ते को ले गए और शौचालय में बंद कर दिया।

इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस शुरू की गई। प्रेस कांफ्रेंस में व्यवधान होने पर मुख्यमंत्री नाराज हुए। यह कुत्ता प्रतिभा सिंह का है। जब विक्रमादित्य या प्रतिभा सिंह घर से निकलते हैं तो कुत्ता उनकी गाड़ी में घुस जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...