दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत; एक घायल

--Advertisement--

मरने वाले 18 और 27 वर्षीय दो युवक, घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल, पुलिस दुर्घटना के कारणों की कर रही जांच।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार रात को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलाई कॉलेज रोड़ पर एक पिकअप (एचपी 08 5287) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृत युवको की पहचान 18 वर्षीय योगेश पुत्र भाव सिंह निवासी गांव बॉम्बल तहसील शिलाई व राहुल पुत्र अंतर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी गांव शिलाई, जबकि घायल की पहचान 27 वर्षीय अमित पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव शिलाई के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पिकअप शिलाई डिग्री कॉलेज से शिलाई बाजार की तरफ आ रही थी। तभी नाया मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर सीधी सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। जिसे शिलाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी प्रीतम सिंह लालटा के बोल 

शिलाई पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह लालटा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शिलाई के कॉलेज रोड पर एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...