अग्निवीर योजना : सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

अग्निवीर योजना के तहत सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदित उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो गया है। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुषि्ंवदर कौर ने दी।

भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया की युवा www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय शिमला के जिम्मेदारी के इलाकों में 03 जगहों पर ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिमला में HP College of Education, JCB Public Senior Secondary School, New Shimla और सोलन में  Green Hills Engineering College, Solan में परीक्षा केंद्र होंगे।

कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल से 07 मई, 2024 तक बताए हुए केंद्रों में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई भी परेशानी होने पर अभ्यर्थी भर्ती कार्यालय शिमला में संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...