पदक जीतकर लौटी छात्राओं को सम्मान

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी कांगड़ा की छात्राओं ने शिवा कॉलेज घुमारवीं में आयोजित न्यू एरा बाइ ब्रेशन 2024 कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता और युगल नृत्य में अपनी दमदार प्रस्तुति दी।

भाषण प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की योगिता ने प्रथम स्थान हासिल कर शरण कॉलेज का मान बढ़ाया, जबकि युगल नृत्य में दिशा और अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर इन विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट किए।

प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा के बोल 

शरण कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली छात्राओं योगिता, अंशिका और दिशा को बधाई दी तथा भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जीतना हमारा मकसद नहीं, विभिन्न प्रतियोगताओं में छात्राएं आगे आकर अपनी प्रतिभा को निखारें यही हमारा प्रयास है। उन्होंने छात्राओं का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में सभी प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...