चुनावों से पहले दलाई लामा से मिलने पहुंची कंगना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

लोकसभा चुनावों से पहले मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत सोमवार को मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिलने पहुंची। इस मुलाकात के बाद कंगना रनौत ने कहा कि धर्मगुरु दलाई लामा से मिलने का अनुभव अद्धुत रहा जो मुझे हमेशा याद रहेगा।

 

वहीं, कंगना ने अपने भरमौर दौरे को लेकर कहा कि चंबा हमारे हिमाचल की एक खूबसूरत जगह है और उसका एक हिस्सा मेरे संसदीय क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि वह भरमौर के विकास के लिए काम करेंगी।

बता दें कि लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से कंगना रनौत को उम्मीदवार घोषित किया है। इसी कड़ी में वह भरमौर का दौरा करने जा रही हैं और वहां चुनावी प्रचार करने वाली हैं। जिला चंबा का भरमौर मंडी संसदीय क्षेत्र में आता है।

बता दें कि मंडी संसदीय क्षेत्र लोकसभा चुनावों को लेकर हॉट सीट बना हुआ है। एक तरफ जहां भाजपा ने कंगना को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है।

दलाई लामा से मिलने पहुंची कंगना को देखने के लिए तिब्बती समुदाय के लोगों की खासी भीड़ जमा थी। तिब्बती लोग कंगना को बार-बार पुकार रहे थे। इस दौरान तिब्बती युवाओं व युवतियां ने कंगना के साथ सेल्फी भी ली। जिसने भी कंगना से सेल्फी के लिए आग्रह किया, किसी को भी कंगना ने निराश नहीं किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...