त्रिलोकपुर में 9 से 23 अप्रैल तक होगा माता बाला सुंदरी मेला, मेले को लेकर आवश्यक प्रबंध पूरे

--Advertisement--

नाहन, 8 अप्रैल – नरेश कुमार राधे 

उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में इस बार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक श्रद्धा पूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। मेले के आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

उपायुक्त सुमित खिमटा मेले के प्रथम दिन यानी 9 अप्रैल से प्रातः 9 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और यज्ञ में भाग लेंगे। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जानकारी देते हुए बताया कि माता बाला सुंदरी मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

वहीं, श्रद्धालुओं को पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। सुमित खिमटा ने बताया कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरीके से बनाया गया है, जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को भी असुविधा का सामना ना करना पड़े। इसके अलावा साफ-सफाई को लेकर भी मेला समिति गंभीर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...