पुलिस ने 3280 लीटर सप्रिट सहित लाखों की नकदी की बरामद, मामला दर्ज़

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत नशा माफिया के बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई। जिला पुलिस नूरपुर द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर मुकाम सूरजपुर मे राकेश्वर सिंह पुत्र योग राज निवासी सूरजपुर तहसील इन्दौरा जिला कांगडा के रिहायशी मकान में छापामारी करके 82 कैन, जो प्रत्येक कैन में 40 लीटर सप्रिट (SPIRT) भरा था को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 9,09,450/ रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। इस तरह आरोपी उपरोक्त के कब्जे से कुल 3280 लीटर सप्रिट (SPIRT) व 9,09,450/- रुपये की नकदी बरामद करने में सफलता हुई है।

जिस पर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध थाना इमटाल मे अभियोग 67/24 दिनांक 07/04/24 अधीन धारा 39 (1) H.P. Excise Act पंजीकृत करके आरोपी को गिरफतार किया गया है।

उपरोक्त अभियोग मे नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है। भविष्य मे भी नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...