दाड़ी मेले की तैयारियां आरंभ, भव्य होगा आयोजन

--Advertisement--

धर्मशाला, 05 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि दाड़ी में धुम्मू शाह मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा इस के लिए उच्च न्यायलय के आदेशों की अनुपालना करते हुए एसडीएम धर्मशाला को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को धुम्मू शाह मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह मेला आठ अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि मेले में कुश्तियों सहित बच्चों के लिए झूले इत्यादि लगाए जाएंगे ताकि लोगों का भरपूर मनोरंजन हो सके। उन्होंने कहा कि  मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी का गठन भी कर दिया गया है ताकि परंपरा के अनुसार मेले का सफल आयोजन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों सहित लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, विद्युत, युवा खेल सेवाएं विभाग तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को मेला कमेटी में शामिल किया गया है इसके साथ ही गैर सरकारी सदस्य भी मेले के आयोजन में शामिल किए जाएंगे। ताकि धुम्मू शाह मेले का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर कमीशनर एमसी जफर इकबाल, एडीएम डा हरीश गज्जू , एसीटूडीसी सुभाष गौतम, एसडीएम, डीएलओ तथा विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा का युवा IPS बिहार में SP; पिता से मिली वर्दी की प्रेरणा, 26 साल की उम्र में क्रैक किया UPSC

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की शांत और सुकून भरी वादियों...

लाहौल-स्पीति की शांशा पंचायत ने देश की टॉप पंचायतों में पाया स्थान, 1 करोड़ का राष्ट्रीय पुरस्कार

हिमखबर डेस्क उपायुक्त किरण भड़ाना के कुशल, दूरदर्शी और प्रेरणादायी...

दाड़ी मैदान के टेंडर का विरोध, कारोबारी बोले- ऐतिहासिक मेला बना दिया ट्रेड फेयर

हिमखबर डेस्क  नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक...

हिमाचल: चिट्टा तस्करों से गठजोड़, दो कांस्टेबल निलंबित, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना...