बीए प्रथम वर्ष के पॉलिटिकल साइंस का पेपर आउट ऑफ स्लेबस देख उड़े होश

--Advertisement--

बच्चों और अध्यापकों ने जताया विरोध, पेपर दोबारा करवाने की मांग

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से गुरुवार को सभी हिमाचल के कॉलेजेस में बीए प्रथम वर्ष राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा ली गई थी। ये परीक्षा गुरुवार शाम को दो बजे से शाम पांच बजे तक ली गई।

जब बच्चे परीक्षा देने बैठे तो पूरा पेपर आउट ऑफ सेलेब्स देखकर बच्चे हक्के बक्के रह गए। इस दौरान बच्चों ने अध्यापकों से पेपर को लेकर ऐतराज जताया। इसको लेकर विद्यार्थियों ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रशासन को शिकायत भेजी है और पेपर दोबारा करवाने की मांग की है।

शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में शिकायत देने पहुंचे विद्यार्थी पियांश चम्याल, शगुन महाजन तुषार, पल्लवी, तनु और अंकिता आदि ने बताया कि गुरुवार शाम को बीए प्रथम वर्ष राजनीतिक विज्ञान का फाइनल पेपर था। जब वह परीक्षा में बैठे तो पेपर देखकर वह हक्के बक्के रह गए।

ये पेपर बीए के लेबल का नहीं था। सभी प्रश्न आउट ऑफ सेलेब्स के थे। जो किताबें उन्होंने पढ़ी थी उसमें एक भी प्रश्न नहीं था। शाहपुर कॉलेज में लगभग 200 बच्चों ने बीए प्रथम वर्ष राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा दी है। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग की है कि इस पेपर को दोबारा लिया जाए।

प्रिंसिपल डॉक्टर विश्वजीत के बोल

वहीं इसको लेकर शाहपुर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर विश्वजीत ने कहा कि उन्होंने भी 28 साल तक राजनीतिक विज्ञान विषय को पढ़ाया है। उन्होंने आज तक बीए में इस स्तर का प्रश्न पत्र नहीं देखा। उन्होंने दावे से कहा कि कॉलेज के अध्यापक भी इस प्रश्न पत्र को हल नहीं कर सकते हैं। ये पेपर बच्चों के लेवल का नहीं था।

यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसके बारे में मेल के माध्यम से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग की कि इस पर कड़ा संज्ञान लिया जाए और पेपर सेट करने वाले अध्यापक से इसके बारे में कारण पूछा जाए और उसके खिलाफ कड़ी करवाई की जाए। उन्होंने मांग की कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उक्त पेपर दोबारा करवाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...