एसडीएम कांगड़ा ने अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई, 72 दुकानदारों के काटे चालान

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने कांगड़ा शहर में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 72 दुकानदारों के चालान किए।

मंदिर रोड पर दुकानदारों को चेतावनी जारी की गई थी कि सामान को तय सीमा के आगे न लगाएं। चेतावनी को अनदेखा करने वाले सभी दुकानदारों के चालान किए गए।

इस दौरान पुलिस की धारा 2007 के अंतर्गत 41 चालान और एमसी की धारा 1994 के अंतर्गत 32 चालान किए गए। एसडीएम ने कहा कि मंदिर का रास्ता संकरा है और दुकानदारों द्वारा सामान बाहर सजाने के कारण यह और भी संकरा हो गया है।

ऐसे में मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि सामान को तय सीमा से आगे बिल्कुल भी न लगाएं और प्रशासन का सहयोग करें।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान एसडीएम कांगड़ा के साथ तहसीलदार कांगड़ा व मंदिर अधिकारी मोहित रतन, एसएचओ संजीव शर्मा, ईओ कांगड़ा चमन लाल मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related