स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तर्ज पर दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी उपरांत बढ़ी लोकप्रियता

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 1977 में पांच दलों के विलय से बनी जनता पार्टी ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल ही नहीं किया था बल्कि उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जोकि अपनी लोकप्रियता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानी जाती थी को भी एक छोटे से आम आदमी राज नारायण ने चुनाव में हरा दिया था।

जनता पार्टी ने सरकार में सत्ता संभालते ही प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व में कुछ समय तक अच्छा प्रदर्शन भी किया लेकिन जनता पार्टी के ही एक बड़े स्तर के नेता चौधरी चरणसिंह की जिद पर उस समय की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मनगढ़ंत मामला बनाकर गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दिया था।

यहीं से इंदिरा गांधी की लोकप्रियता बढ़ने और जनता पार्टी के टूटने का क्रम शुरू हो गया था और जबकि अब भी कुछ ऐसे ही हालात केजरीवाल की गिरफ्तारी पर देखने को मिल रहे हैं। क्योंकि जबसे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, तब से केजरीवाल की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही।

मोदी के अपने ही बड़े स्तर के नेता या तो भाजपा को अलविदा करते हुए दुसरे दलों में शामिल होते हुए नज़र आने लगे हैं। या फिर राजनीति से संन्यास लेने के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का पुरानी पैंशन किसान आंदोलन अग्नि वीर योजना इलेक्टोरल चुनावी चंदे जैसे मुद्दे भी मोदी जी पर भरी पड़ते नजर आने लगे हैं।

अतः इस राजनीति घटनाक्रम में अगर चुनावों से पूर्व यदि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल से रिहाई मिल जाती है तो केजरीवाल पहले से भी अधिक ताकतवर नेता के रूप में देखने को मिल सकते जोकि प्रधानमंत्री मोदी जी केलिए 400 पार को रोकने जैसी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...