स्तोवरी ने भितलु को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

धौलाधार क्रिकेट एसोसिएशन भितलु (कुट) की ओर से करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइलन मैच रविवार को स्तोवरी और भितलु के बीच खेला गया, जिसमें स्तोवरी की टीम विजेता रही। इस दौरान मैन ऑफ दी मैच विपिन कुमार रहे। एक महीने तक चली इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की लगभग 20 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मौके ग्राम पंचायत भितलू की प्रधान रीना देवी ने मुख्यातिथि और उपप्रधान राजेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि रीना देवी ने धौलाधार क्रिकेट एसोसिएशन भितलु (कुट) को 2100 रुपए और उपप्रधान राजेंद्र सिंह ने भी एसोसिएशन को 2100 रुपए का सहयोग दिया।

प्रतियोगिता के अंत में धौलाधार क्रिकेट एसोसिएशन भितलु (कुट) की ओर से विजेता टीम स्तोवरी को 5100 रुपए और उपविजेता टीम को 3100 रुपए नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर पूर्व प्रधान लालमन सिंह, विनोद कुमार, जीवन कुमार, किरण देवी और करण आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...