सुंदर नगर में ड्रीम टू फ्लाई जिम की हुई ओपनिंग

--Advertisement--

एमडी वरुण धीमान बोले एक ही छत के नीचे मिलेगी डांसिंग के साथ जिम की सुविधा।

सुंदर नगर – अजय सूर्या

बीएसएल झील के साथ ही अब सेर सपाट्टा करने वालों को एक ही छत के नीचे जिम की सुविधा भी मुहैया होगी। इस संदर्भ में ड्रीम टू फ्लाई जिम का शुभारंभ कर दिया गया है । जिसका उद्घाटन सुंदर नगर के विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता राकेश जमवाल ने रिबन काटकर किया।

जिम के मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण धीमान का कहना है कि यहां पर एक ही छत के नीचे तमाम तरह की सुविधा प्रदान की जाएगी और इसी मकसद को ध्यान में रखते हुए डांस के साथ-साथ फिटनेस का भी ध्यान रखने के लिए जिम की स्थापना की गई है। जहां पर हेल्दी फूड और सप्लीमेंट भी जिम में प्रशिक्षुओ को दिया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश जमवाल ने कहा कि जिम की स्थापना होने से युवा पीढ़ी और अन्य सभी वर्ग के लोगों को काफी लाभ होगा। जहां प्रदेश एक ओर नशे की ओर जा रहा है तो इस तरह के खेलकूद गतिविधियों के ढांचे स्थापित होने से युवा पीढ़ी का ध्यान इस ओर केंद्रित होने से अवश्य ही नशे में कमी आएगी और युवाओं का ध्यान अपने स्वास्थ्य के प्रति केंद्रित होने से हिमाचल नशा मुक्ति बनने की ओर अग्रसर होगा।

उन्होंने यहां पर जिम स्थापित करने के लिए जिम के मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण धीमान को उनकी दूरगामी सोच के लिए बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...