पूर्व अर्द्धसैनिक बल जिला कांगड़ा की बैठक संपन्न, एक बार फिर जिला अध्यक्ष बने एमएल ठाकुर

--Advertisement--

बैठक में हुए जिला कार्यकारणी चुनाव में एक बार फिर जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर बने ।

शाहपुर – कोहली

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक वीरवार को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में जिला कांगड़ा अध्यक्ष एमएल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश व केंद्र सरकार के पास लंबित विभिन्न मांगों और मुद्दों पर चर्चा हुई तथा कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की नई कार्यकारणी का सर्वसहमति से गठन किया गया ।

जिसमे जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर को एक बार फिर जिला का अध्यक्ष चुना गया वहीं ,उपाध्यक्ष बीएस राणा , कोषाध्यक्ष कुशल राणा ,अतिरिक्त कोषाध्यक्ष हरी चंद को और सचिव सुभाष चंद तथा अतिरिक्त सचिव विनोद कुमार धीमान को नियुक्त किया गया ।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर ने धर्मशाला में खुलने जा रहे सीजीजीएस अस्पताल की जानकारी से सदस्यों को अवगत कराया वहीं उन्होंने बताया कि सीएलएमएस (मदिरा ) एनडीआरएफ जसूर में शुरू हो रही है और इसके पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल प्रदेश संगठन की स्टेट मेंबरशिप शुरू हो चुकी हैं सभी सदस्य शीघ्र स्टेट मेंबरशिप ले। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार के पास विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा हुई तथा सरकार से अनुरोध किया कि उनकी मांगों को शीघ्र स्वीकार किया जाए ।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान उत्तम चंद, मुल्तान सिंह, सुरेश परमार, प्रेम सिंह, प्रकाश चंद, जेएस ठाकुर, आकाश डोगरा, विनता देवी, चम्पा देवी, सरला देवी, आशा देवी, विशन दास सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...