29 फरवरी को होंगे ट्रेनी, सुपरवाइजर व कॉप्स वाइंडिंग ऑपरेटर के 300 पदों के लिए साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि पायनियर एम्ब्रोइडीज लिमिटेड, कालाअंब जिला सिरमौर द्वारा ट्रेनी, ट्रेनी सुपरवाइजर व कॉप्स वाइंडिंग ऑपरेटर के 300 पद उप निदेशक रोजगार हिमाचल प्रदेश, शिमला को अधिसूचित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ 29 फरवरी, 2024 को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में सुबह 10ः30 बजे पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा।

आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही पायनियर एम्ब्रो इंडीज लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

यह रहेगी योग्यता

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि ट्रेनी के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, ट्रेनी सुपरवाइजर के लिए स्नातक के साथ टेक्सटाइल लाइन में डिप्लोमा व कॉप्स वाइंडिंग ऑपरेटर के लिए दसवीं पास रखी गई है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रहेगी।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 11 हजार 250 रुपए से 15 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9355802045 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...