संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” अभियान के अंतर्गत रिवालसर झील को संवारा

--Advertisement--

रिवालसर – अजय सूर्या

संत निरंकारी मिशन ब्रांच रिवालसर सहित अन्य ब्रांचो द्वारा रविवार को ‘अमृत परियोजना’ के अंतर्गत सुबह 7.50: बजे एक विशाल जागरूकता रैली निकाली और फिर सुबह 8 बजे से रिवालसर झील व पेयजल स्रोतों तथा आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। इस स्वच्छता अभियान में मंडी जोन इंचार्ज आर के अभिलाषी एवं संत निरंकारी मिशन के लगभग 100 स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

आर के अभिलाषी ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि संत निरंकारी मिशन हमेशा से ही आध्यात्मिकता के साथ-साथ जन कल्याण के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है और इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण हेतु अपनाए जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रियान्वित रूप देना तथा जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज द्वारा आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ समाज कल्याण हेतु जीवन पर्यंत अनेक कार्य किए गए। जिनमें स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आरंभ प्रमुख है।

उन्हीं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 फरवरी 2024 को संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के स्वच्छ जल स्वच्छ मन के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए इनके पावन मार्गदर्शन में ‘अमृत परियोजना’ का आयोजन संपूर्ण भारत वर्ष के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1500 स्थानों के 900 शहरों में विशाल रूप में जल स्रोतों का सफाई अभियान चलाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...