कांगड़ा में कार और ट्रक की टक्कर में बच्ची सहित चार घायल

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा के खोली गांव के निकट रविवार देर शाम एक कार और ट्रक की टक्कर में एक बच्ची समेत पंजाब के जालंधर के चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मुख्य सड़क पर हुई इस दुर्घटना के बाद लंबा जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस मौक़े पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया गया।

थाना प्रभारी संजीव कुमार के बोल

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में घायलों में जालंधर के दसूहा निवासी हरप्रीत सिंह, हरप्रीत कौर, सुखदेव और राजवंश के अलावा 10 साल की एक छोटी बच्ची शामिल हैं। सभी घायल टांडा में उपचाराधीन हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...