सेना ने शाहपुर बाजार से हटाए खोखे, भूमि की होगी पैमाइश

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर में पिछले दो महीने से चर्चा में चल रही खोखा मार्केट को सेना ने पूरी तरह हटा दिया है। सेना की तरफ से दुकानदारों को 25 फरवरी तक दुकानें खाली करने को कहा गया था। दुकानदार पिछले एक हफ्ते से दुकानें खाली करने में जुटे थे।

इसके बाद अब शाहपुर की खोखा मार्केट पूरी तरह खाली हो चुकी है। अब जमीन की पैमाइश करने के बाद फोरलेन कंपनी यहां सड़क निर्माण का कार्य शुरू करेगी। पिछले वीरवार को शाहपुर बाजार में सेना की जमीन पर बने कुछ अवैध खोखों को सेना की तरफ से जेसीबी मशीन लगाकर गिरा दिया गया था। इस दौरान दुकानदारों ने ओर समय देने की मांग की थी।

सेना की इस करवाई में पूरे शाहपुर बाजार में हड़कंप मचा रहा। सेना की इसी भूमि से होकर फोरलेन का निर्माण किया जाना है। सेना की तरफ से पिछले एक साल से उनकी जमीन खाली करवाने को लेकर दुकानदारों को कहा जा रहा था, लेकिन खोखा मालिक दुकानों को खाली नहीं कर रहे थे। अब इसे खाली करवा दिया गया है।

एसडीएम करतार चंद के बोल 

एसडीएम करतार चंद ने कहा कि सेना की जमीन पर बने अवैध खोखो को खाली कर लिया गया है। इस जमीन पर अब फोरलेन का निर्माण होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...