नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब और चिट्टे के साथ दो महिलाओं समेत 4 धरे

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

नशे के खिलाफ चालए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में शराब और चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने अशोक कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी भूमाता (इंदौरा) से 40 लीटर अवैध शराब बरामद की है।

वहीं, संध्या देवी पत्नी चरनजीत निवासी बसंतपुर इंदौरा से पांच लीटर, व राज कुमारी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी टांडा इंदौरा से पांच लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने भजन लाल उर्फ भोला पुत्र करतार चंद निवासी खुशीनगर नूरपुर के कब्जे से 6.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी नूरपुर अशोक कुमार के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक कुमार ने बताया कि अलग-अलग मामलों में पकड़ी गई नशे की खेप साथ आपोरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...